फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने दहेज के केस में फंसाने की धमकी दी तो सास ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी की गोमती गली निवासी 58 वर्षीय वीना रानी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। उसके बेटे ने अपनी पत्नी पर उन्हें परेशान करने व दहेज उत्पीड़न के केस में फंसाने की धमकी देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में मृतका की पुत्रवधू विधि उर्फ विशु व उसकी मां, पिता व बिचोलन पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गोमती गली निवासी आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सात जुलाई 2021 सहारनपुर के गोपाल नगर निवासी विधि उर्फ विशु से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद ही उसकी विधि ने उसकी मां वीना रानी व पिता हरीश चंद्र के साथ लड़ाई झगड़े करना शुरू कर दिए। छोटी-छोटी बातों पर पत्नी पुलिस बुला लेती और उसकी मां व पिता को दहेज उत्पीड़न के केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकियां देती थी। इससे उसके माता-पिता तनाव में रहते थे। आरोप है कि उसकी पत्नी की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर शाम को उसकी मां वीना रानी ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब वह घर पहुंचा तो मां कमरे में बेसुध पड़ी थी। वह उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। इसके बाद उसकी मां को एमएम अस्पताल मुलाना भेजा गया। जहां उसकी तबीयत अधिक बिगड़ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार शाम को उसने दम तोड़ दिया। थाना शहर जगाधरी प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि मृतका के बेटे आशीष की शिकायत पर उसकी पत्नी, सास, ससुर व बिचोलन पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
---------
इनसेट
बहादुरपुर गांव में पेड़ से लटका मिला प्रवासी मजदूर का शव
जठलाना। क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में शनिवार को प्रवासी मजदूर का शव खेतों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। व्यक्ति को फंदे पर लटका देख वहां से गुजर रह प्रवासी मजदूरों ने मामले की सूचना खेत मालिक को दी। मृतक व्यक्ति के गले में तार बंधी थी। वहीं उसकी जेब से कुछ पैसे भी मिले। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव किसान मनजीत के ट्यूबवेल के पास खड़े पेड़ पर लटका हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। फिलहाल मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है कि उसका नाम क्या है और वह कहा का रहने वाला है और किसके पास काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें