फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सास-बहू पर कटर से किया हमला

Sun, 22 Jun 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। स्मैक बेचने से मना करने पर सास बहू पर कटर से हमला कर घायल कर दिया गया। घटना पुराना हमीदा की है। आरोप पड़ोस में रहने वाली महिला, उसके दो बेटों व बेटी पर लगा है। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुराना हमीदा निवासी रेशमा ने बताया कि उनके पड़ोस में साहिस्ता अपने दो बेटे समीर व फिरोज और बेटी आंशिका के साथ रहती है। आरोप है कि वे स्मैक बेचने का काम करते है। शुक्रवार शाम को उन्होंने आरोपियों को स्मैक बेचने से मना किया। आरोप है कि इस बात को लेकर आरोपी उनसे गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने उस पर कटर से हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव में आई उसकी सास मुस्ततीर से भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें