फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर लगने से मां-बेटा घायल

Thu, 12 Dec 2024 01:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। छछरौली बिलासपुर रोड पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मलिकपुर खादर निवासी शिक्षा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे आनंद शर्मा के साथ बाइक पर अपनी बहन के घर कड़कोली गए थे। जब वह शाम को वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे तो छछरौली बिलासपुर मार्ग पर तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कार चालक कुछ देर उनके पास रुकने के बाद मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसके बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें