फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शिविर में सबसे ज्यादा शिकायतें पीपीपी से संबंधित

Tue, 06 Aug 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। लघु सचिवालय बिलासपुर के सभागार में लगे समाधान शिविर में आठ समस्याएं आईं। इनमें सात परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) संबंधित रही। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निवारण किया गया।
शिविर की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले समाधान शिविरों के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। शिविरों में जनता की समस्याओं का मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। इस कारण आमजन में समाधान शिविरों के प्रति रुझान देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें। शिविर में नायब तहसीलदार आशीष कुमार, पंचायती राज विभाग से जेई संदीप कुमार, विशाल राणा, मार्केट कमेटी से रामकुमार, पब्लिक हेल्थ साढ़ौरा से जेई राजबीर, कृषि विभाग से विकास पाल, स्वास्थ्य विभाग से किरण पाल, क्रिड से विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें