फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिलिंडर से निकला 10 किलो से अधिक पानी

Tue, 19 May 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मंडी गांव में गैस सिलिंडर को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि तीन दिन पहले मंगवाए गए एक गैस सिलिंडर में गैस की जगह पानी भरा मिला। लोगों के अनुसार सिलिंडर से करीब 10 किलो से अधिक पानी निकला, जिसकी वीडियो भी बनाई गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने डीसी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण दिलशाद, नौशाद, यामिन व अन्य ने बताया कि क्षेत्र में गैस सिलिंडर की सप्लाई पहले से ही प्रभावित चल रही है। उनका कहना है कि सिलिंडर की बुकिंग के बाद करीब 45 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है और लगभग 50 दिन बाद सिलिंडर मिल पा रहा है। आरोप है कि सिलिंडर के लिए उनसे 960 रुपये लिए गए, जबकि निर्धारित कीमत इससे कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई बार सिलिंडर कम दिन चलने की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार सिलिंडर में पानी मिलने से लोगों का गुस्सा बढ़ गया। उनका आरोप है कि एजेंसी स्तर पर ही गड़बड़ी की जा रही है। लोगों ने गैस कम भेजने और सिलिंडर में पानी मिलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। जब उन्होंने एजेंसी संचालक से शिकायत करनी चाही तो उनसे बात करने से मना कर दिया गया और मंगलवार को आने के लिए कहा गया। साथ ही एजेंसी कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें