यमुनानगर। शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा लापता हो गई। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। शिकायत में छात्रा कि मां ने बताया कि उनकी बेटी शनिवार सुबह रोजाना की तरह कॉलेज के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। तलाश करने पर उसका पता नहीं चला। बाद में बेयी की स्कूटी कॉलेज की पार्किंग में खड़ी मिली। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस का कहना सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से छात्रा का सुराग लगाया जा रहा है। संवाद