फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पीएम के रैलीस्थल की हेलीकॉप्टर से निगरानी

Sun, 13 Apr 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 14 अप्रैल को होने वाले रैली के लिए करीब चार हजार महिला एवं पुलिस जवानों को वीवीआईपी सुरक्षा ड्यूटियों पर तैनात किया गया है। वहीं हेलीकॉप्टर से रैली स्थल की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के जवान में भी मुस्तैद हैं।
प्रधानमंत्री के जिला में आगमन के दौरान सुरक्षा ड्यूटियां दिन व रात की शिफ्टों में तैनात रहेंगी। ड्यूटियों को लेकर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा में तैनात सभी अधिकारियों की बैठक लेकर जरुरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जिला आगमन पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा पुलिस ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करके सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। ड्यूटी में किसी प्रकार लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शहर में किसी भी प्रकार के ग्लाइडर व ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी कंपनी या व्यक्तिगत ग्लाइडर या ड्रोन उडाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में सभी थाना प्रभारी व रैली स्थल में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बारे में स्पष्ट निर्देश दिये गये है्र। जिला पुलिस द्वारा सीसीटीवी की मदद से जिला यमुनानगर में व रैली स्थल पर व अन्य स्थानों पर निगरानी की जा रही है।
देसवाल ने बताया कि शरारती तत्वों व आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनकी मदद से हो रही हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ-साथ रैली स्थल के आसपास जिला पुलिस व कमांडो दस्ते द्वारा रैली स्थल के चारों ओर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
जिला पुलिस की टीमों द्वारा शहर के होटलों व धर्मशालाओं को चेक किया जा रहा है। रैली स्थल में आने के लिए सभी गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। रैली में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इन मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा। रैली स्थल में वर्दी के साथ-साथ सादे कपड़ो में भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ये कर्मचारी संदिग्ध लोगों पर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन

इन अधिकारियों ने भी रैली स्थल पर परखी सुरक्षा
इससे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तचर विभाग सौरभ सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, आईजी सिक्योरिटी मनीष चौधरी, आईजी अंबाला मंडल शिवास कविराज, पुलिस अधीक्षक राजीव देसवाल, मोहित हांडा, राजेश कालिया, पूजा डबरा, मुकेश मल्होत्रा, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, सुमित कुमार, करण गोयल, एडिशनल एसपी सृष्टि गुप्ता, मनप्रीत सिंह सूदन ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और सभी तैयारियां पूरी करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें