फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगरानी समिति ने लौहगढ़ के स्मारक पर किया मंथन

Wed, 12 Aug 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान मौजूद अ​धिकारी व पूर्व मंत्री। प्रवक्ता
विज्ञापन
व्यासपुर। बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ परियोजना निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। बैठक लोहगढ़ में प्रस्तावित स्मारक के निर्माण कार्यों की प्रगति और ट्रस्ट की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में निगरानी समिति के चेयरमैन एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह और ट्रस्ट के सदस्य सचिव एवं एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने हिस्सा लिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लोहगढ़ में करीब 20 एकड़ भूमि पर बाबा बंदा सिंह बहादुर का भव्य स्मारक विकसित किया जाएगा। परियोजना के तहत ऐतिहासिक किले और परिसर की चारदीवारी का नवीनीकरण करने के साथ विशाल प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्मारक बाबा बंदा सिंह बहादुर के साहस, शौर्य और बलिदान की स्मृति को संजोने के साथ आने वाली पीढ़ियों को गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराने का केंद्र बनेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें