फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़, शिकायत की बात की तो घर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी क्षेत्र में जमानत पर आई महिला ने कुछ लोगों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला से कुछ माह पहले झगड़ा हुआ था। इसमें उसकी जानकार अंजू ने गलत गवाही दी थी। जिससे उसे जेल जाना पड़ा। कुछ दिन पहले वह जमानत पर घर आई थी और रेहड़ी पर सामान बेचकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। 30 जून को वह अपने भाई के घर से आ रही थी। इस दौरान उसका बेटा भी उसके साथ था। आरोप है कि इस दौरान अंजू के भाई ने रास्ते पर रोककर उससे छेड़खानी की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया। जब उसने पुलिस को शिकायत देने की बात कही तो आरोपी सत्ता, उसके भाई अंजू व बेटे शुभम ने उसके घर पर आकर उसके साथ मारपीट की। उसने इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें