फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल के डिफाल्टरों से रिकवरी के लिए चलाया विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की ओर से बिल के बकाया डिफाल्टरों से बिल की रिकवरी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बकाया बिल की अदायगी न होने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके लिए विभाग की ओर से कई टीमें भी गठित की गईं हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिलासपुर स्थित 66 केवी सब स्टेशन के अंतर्गत सैकड़ों उपभोक्ताओं के लगभग चार करोड़ रुपये के बिजली के बिल काफी समय से बकाया है। उपभोक्ताओं को बिजली के बिल समय से भरने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन अधिकतर उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है।
विद्युत निगम के एसडीओ राज कुमार ने बताया कि कस्बा व आसपास के गांवों में टीमों का गठन कर विशेष अभियान चला दिया गया है। अभियान के तहत विभाग के कर्मचारी डिफाल्टर हुए उपभोक्ताओं को बकाया बिल की अदायगी के लिए जागरूक करेंगे। बिलों की अदायगी ना होने पर कनेक्शन भी काटे जाएंगे। पिछले दो दिनों में लगभग एक दर्जन डिफाल्टरोें के कनेक्शन बिल न भरने के कारण काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में बिजली सप्लाई को लेकर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी सतर्कता से कार्य कर रहे हैं। नलकूपों पर बिजली आपूर्ति को लेकर समय सारणी भी बनाई गई है ताकि किसी भी किसान को परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग की ओर से बिजली चोरी को लेकर भी विशेष अभियान चलाया गया था। जिसमें लगभग तीस बिजली चोरी के केसों से जुर्माने के रूप में लगभग दस लाख रुपये की राशि वसूली गई थी। उन्होंने बताया कि गांवों की गलियों में लगी हुई स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन बिजली सप्लाई की मेन लाइनों में से लिए गए हैं। जो कि विभाग के द्वारा स्वीकृत नहीं हैं। बिजली चोरी के चेकिंग अभियान के दौरान जिन स्ट्रीट लाइटों की सप्लाई मेन लाइन से ली गई थी, उनका कनेक्शन काट दिया गया है। चेकिंग अभियान के दौरान लगभग पचास लाइटों के कनेक्शन काटे गए है। उन्होंने बताया कि गलियों मे रोशनी का प्रबंध जरूरी है, लेकिन स्ट्रीट लाइटों को नियमित रूप से चलाने के लिए सरपंच को विभाग से मंजूरी लेने के बारे पूरी प्रक्रिया से अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें