फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मारपीट

Sat, 12 Jul 2014 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों में हुए झगड़े और मारपीट के आरोप में दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


झगड़े में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल महिला ने हमलावरों पर उससे छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है।

गांव कांहड़ी कला निवासी महिला ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का विजय, प्रवेश रानी, रूची व बंटी उससे किसी पुरानी बात को लेकर रंजिश रखते है। इसी के चलते वीरवार को उक्त लोग उसके घर घुस आए और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने मारपीट के दौरान उससे अश्लील छेड़छाड़ भी की। शोर सुनकर उसके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो हमलावर उसे सपरिवार जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
दूसरी तरफ थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में शास्त्री कॉलोनी निवासी गौरव ने बताया कि उसकी छोटी लाइन पर जीएनजी कॉलेज के पास गौरव मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है।
विज्ञापन


देर शाम उसकी दुकान पर योगेश व नागेश नाम के दो युवक आए। इस दौरान किसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई। शोर सुनकर आसपास के अन्य दुकानदार जमा हो गए। दोनों युवक उस समय तो वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद दोनों अपने तीन-चार दोस्तों के साथ वहां आए और उस पर तलवार व डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अन्य दुकानदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने गौरव की शिकायत पर योगेश, नागेश व चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें