फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ व मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने कॉलोनी के ही एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

30 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अक्तूबर को वह अपने घर पर अकेली थी। तभी उनकी कॉलोनी का अंकुश उसके घर में घुस गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसने शोर मचाया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक पर छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें