अमर विहार कॉलोनी में चोरों ने बंद घर से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर घर की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुसे और चोरी को अंजाम दिया। चोरी के समय परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अमर विहार कॉलोनी निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अक्तूबर को वह घर को ताला लगाकर पूरे परिवार समेत रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गया था। सुबह उसकी मां शादी से घर पर पहुंची तो उसने देखा कि खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर कमरे में लगी एलईडी टीवी, बर्तन, कपड़े, मोबाइल चार्जर, नेकबैंड व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामान गायब था। जब उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें दो अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।