फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाबालिग से की छेड़छाड़, चार भाइयों पर किया हमला

Sat, 02 May 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कस्बे के इस्माइलपुर गांव में पड़ोस के ही युवक ने घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर लड़की के चार भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को नामजद करते हुए उसके करीब 25 साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मुख्य आरोपी मुकेश उनका पड़ोसी है, पिछले काफी समय से नाबालिग लड़की का पीछा कर रहा था और उस पर गंदी टिप्पणियां करता था। इतना ही नहीं, वह कई बार उसे पकड़ने की कोशिश कर चुका था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां देता था। डर के कारण पीड़िता ने यह बात पहले किसी को नहीं बताई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आरोपी उसके घर में घुसने की कोशिश करते हुए उसे गलत तरीके से छूने लगा। विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जब मां ने आरोपी के घर जाकर विरोध किया तो उसने उनके साथ भी गाली-गलौज की और धमकियां दीं।
अगले दिन वीरवार को आरोपी अपने 25-30 साथियों के साथ डंडों और तेजधार हथियारों से लैस होकर आया और पीड़िता के भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराओं सहित मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं परिजन अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे है।
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

नाबालिग से छेड़छाड़ और परिवार पर हमले के मामले में पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की पहचान में जुट गई है। मुख्य आरोपी के साथ आए 25 युवकों की शिनाख्त के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। महिला थाना प्रभारी का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश जारी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुख्य आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें