फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिविल अस्पताल में आई महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में आई महिला के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बुडिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 16 दिसंबर को सिविल अस्पताल में अपने परिचित से मिलने के लिए आई थी। इस दौरान उसे वहां पर प्रमोद नामक युवक मिला। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें