क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी तीन दिन से लापता है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी 15 दिसंबर को सुबह सात बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसके बाद वह नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।