फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आदिबद्री में दर्शन करने गई युवती से छेड़छाड़ और हाथापाई

Sat, 13 Apr 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। आदिबद्री स्थित मंदिरों में परिवार के साथ दर्शन करने आई युवती ने पुलिस को शिकायत देकर असामाजिक तत्वों पर उसके व परिवार के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने प्रशासन से आदिबद्री क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यमुनानगर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 11 अप्रैल को अपने परिवार के सदस्यों के साथ आदिबद्री मंदिर में दर्शन करने गई थी। उसका आरोप है कि यहां कुछ शरारती लड़कों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उससे हाथापाई तक की गई। पीडि़ता का कहना है कि उसके पास इसकी एक वीडियो भी है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सकती है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने व आदिबद्री में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें