फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मकान में चोरी करने के आरोप में दो युवक काबू

Sat, 13 Apr 2024 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मकान का ताला तोड़ चोरी करने के आरोप में बिलासपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक राय सिंह ने बताया कि अग्रसेन चौक बिलासपुर निवासी रविंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनका एक पुराना मकान अग्रसेन चौक बिलासपुर के पास है। 27 मार्च को सुबह उसने देखा कि उसके मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। उसके घर का सामान व कागजात अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। इस सूचना पर उप निरीक्षक जसवंत सैनी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान डेहा बस्ती निवासी सुखबीर उर्फ सुखी व अमन के रूप में हुई। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें