फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दौड़ प्रतियोगिता में मोहित और यतिन प्रथम

Wed, 14 Jan 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से पांच दिवसीय युवा दिवस कार्यक्रम कराया जा रहा है। मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस दौरान स्वदेशी संकल्प दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। इस दौरान 200 मीटर में टूल एंड डाई ट्रेड से मोहित और 400 मीटर में टर्नर ट्रेड यतिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं, 200 मीटर में फिटर ट्रेड से मनोज कुमार द्वितीय और वेल्डर ट्रेड से हिमांशु ने तीसरा स्थान पाया। वहीं, 400 मीटर दौड़ में टूल एंड डाई ट्रेड से मोहित ने दूसरा स्थान पाया। तीसरे स्थान पर फिटर ट्रेड से मनोज कुमार ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने हरी झंडी दिखाकर शुरू करवाई। इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन, आदर्शों एवं चरित्र से परिचित करवाना और राष्ट्रसेवा, आत्मनिर्भरता व स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए मार्गदर्शक है तथा उनके आदर्शों को अपनाकर ही सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्वदेशी भारत का निर्माण संभव है। इस दौरान उप-प्राचार्य दीपेश महेंद्रू, प्रशिक्षण व रोजगार अधिकारी किरणपाल सिंह सहित संस्थान के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें