फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मोहाली का फ्लैट बना था अपराध का ‘सेफ हाउस’

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सिटी मॉल और वरयाम सिंह अस्पताल में हुई फायरिंग की जांच में अब गैंग के नेटवर्क की परतें खुल रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह सिर्फ एक फायरिंग की घटना नहीं, बल्कि नोनी राणा गैंग के संगठित नेटवर्क का हिस्सा था, जिसमें मोहाली का एक फ्लैट अपराधियों के लिए ‘सेफ हाउस’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। इस मामले में हरियाणवी सिंगर व राइटर हर्ष बुबका समेत चार आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि रादौर निवासी विवेक उर्फ हर्ष बुबका करीब दो माह पहले अपने एक दोस्त के जरिए नोनी राणा गैंग के संपर्क में आया था। इसके बाद उसने मोहाली के सेक्टर-115 स्थित अपने फ्लैट को गैंग के सदस्यों के लिए ठिकाना बना दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार करनाल के गांव बाला निवासी अमरेंद्र, पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव पंगाली निवासी सागीर और कैथल के गांव सिसमौर निवासी आदित्य को इसी फ्लैट में पनाह दी गई थी। आरोप है कि यहीं बैठकर शहर की रेकी की योजना बनाई गई और हथियारों की सप्लाई की गई। आरोपी सागीर बनकर सामने आया है। सीआईए ने उसकी जानकारी पंजाब पुलिस से साझा की, जिसके बाद पंजाब क्राइम ब्रांच की टीम यमुनानगर पहुंची और आरोपी का सत्यापन किया। पुलिस के अनुसार अब तक एक पिस्टल बरामद की जा चुकी हैजांच में पता चला कि सागीर 10 फरवरी को पंजाब के मोगा में प्रवासी मजदूरों पर हुई फायरिंग में भी वांछित है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गांव नैना निवासी हिम्मत सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें खुलासा हुआ कि हिम्मत और आदित्य को हत्या की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके लिए हथियार उपलब्ध कराए गए और मुलाना व लाडवा में ठहराकर संभावित टारगेट की रेकी कराई गई। हालांकि सात फरवरी की रात सिटी मॉल और वरयाम सिंह अस्पताल में फायरिंग के बाद पुलिस ने गुरलाल, सागर और नितिन को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इन गिरफ्तारियों के बाद गैंग की हत्या की योजना बदल गई। इसी दौरान कुरुक्षेत्र पुलिस ने हिम्मत सिंह को भी एक अन्य फायरिंग मामले में पकड़ लिया। सीआईए ने जब मोहाली स्थित फ्लैट पर छापेमारी की तो वहां से आदित्य के साथ अमरेंद्र और सागीर भी गिरफ्तार कर लिए गए। सभी आरोपियों को फर्कपुर थाना में दर्ज मुठभेड़ केस में गिरफ्तार कर गिरोहबंदी की धाराएं जोड़ दी गई हैं। उधर, सीआईए टू के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस आरोपी सामीर से पूछताछ करने के लिए आई थी। उससे एक पिस्टल बरामद की जा चुकी है। मामले में अभी जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें