यमुनानगर। सीआईए-1 की टीम ने मोबाइल झपटने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुखर्जी नगर निवासी सोनू को टीम ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए-1 प्रभारी राजकुमार ने बताया कि केसर नगर निवासी सन्नी चौहान से 25 सितंबर की रात लगभग साढ़े नौ बजे सैर कर रहा था। इस दौरान हाथ में मोबाइल था। तभी दो युवक एक्टिवा पर आए और उसके हाथ से मोबाइल झपट कर भाग गए। मोबाइल के कवर में 450 रुपये भी थे। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जांच में सोनू की संलिप्तता मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। संवाद