फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह वध॔न करते हुए शिव गणपति सेवा मंडल को 11 हजार की सहयोग राशि भेंट की

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा (यमुनानगर) हल्का विधायक रेनु बाला ने दो दिन तक अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस बीच विधायक ने लोगों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक किया। साढौरा रेस्ट हाउस में पहुँचने पर लॉक डाउन के समय मे कार्य कर रही समाजसेवी संस्थाओ का उत्साह वध॔न करते हुए श्री शिव गणपति सेवा मंडल को 11 हजार की सहयोग राशि भेंट की। शिवगनपति सेवा मण्डल अध्यक्ष नरेश बक्शी व समस्त टीम ने इस सहयोग राशि को पीर बुद्धु शाह सेवा सोसायटी एवं हैल्पिंग हैंड को भी देने का निर्णय किया। श्री शिव गणपति सेवा मंडल की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर भल्ला ने यह राशि प्राप्त की। सेवा मंडल अध्यक्ष नरेश जी एवं पूरी टीम ने यह राशि दोनो संस्थाओ को भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें