फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक रेनू बाला राजनीतिक रुख स्पष्ट करें : वरुण मुलाना

Wed, 15 Jul 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ बात करते अंबाला सांसद वरुण चौधरी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। अंबाला से कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने निलंबित कांग्रेस विधायक रेनू बाला और उनके पति इंजीनियर ऋषिपाल पर भाजपा के साथ परोक्ष रूप से राजनीति करने और गुप्त सांठगांठ रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे राजनीति करने के बजाय उन्हें खुलकर अपना राजनीतिक रुख स्पष्ट करना चाहिए।
सांसद रत्तुवाला गांव में अधिवक्ता जसविंद्र सिंह के निवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि रेनू बाला का झुकाव पूरी तरह भाजपा की ओर है तो उन्हें नैतिक आधार पर विधायक पद से इस्तीफा देकर आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल संधू ने कहा कि रेनू बाला के पाला बदलने से कांग्रेस को नहीं, बल्कि उनका स्वयं का नुकसान हुआ है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इस अवसर पर विधायक रामकरण काला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें