जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते क्लब सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
लॉकडाउन अवधि में कोई भूखा ना रहे इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए लायंस क्लब यमुनानगर जगाधरी रोजाना 800 जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर रहा है। रविवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने क्लब की रसोई में तैयार हो रहे भोजन का निरीक्षण किया तथा क्लब के प्रधान अनिल गुलाटी व उनकी टीम की सराहना की। टीम के सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। साथ ही उन्होंने क्लब द्वारा पिछले 19 दिनों में दवाइयां स्प्रे करके शहर में सैनिटाइजेशन करने के कार्य की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में अनिल गुलाटी का पूरा परिवार व उनकी टीम मिलकर अपनी सेवाएं लगातार दे रही है। जो बहुत ही खुशी की बात है, उन्होंने कहा कि इस तरह की सेवा भाव का जज्बा अगर हमारे देश के लोगों में हैं तो फिर कोई भी संकट की घड़ी हमारे देश में ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकती।