भोजन तैयार करते सेना के सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
जय भवानी सेना द्वारा 2500 गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाया गया। जिन परिवारों की ओर से राशन की मांग की गई उनको राशन भी वितरित किया गया। आदित्य रोहिल्ला ने बताया कि जय भवानी सेना द्वारा लॉकडाउन के पहले दिन से ही गरीबों के लिए भोजन की सेवा मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य को सेना के सदस्यों के सहयोग से पूरा किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि जयंत स्वामी, अमित गुप्ता, सुमित कश्यप, सोनु वर्मा, संजीव शर्मा, अमनदीप, चेतन काम्बोज की ओर से पूरा सहयोग दिया जा रहा हैं।