शिक्षा मंत्री कंवरपाल को चैक सौंपते मित्र परिषद् सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर मित्र परिषद् ने शिक्षामंत्री कंवरपाल को 2 लाख 63 हजार का चैक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में भेंट किया। इस अवसर पर परिषद् से आशीष अग्रवाल, विमल चोपड़ा, पदम सिंघी, संचेती, विशाल झा, पवित्र चोपड़ा, विनोद जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिक्षामंत्री ने मित्र परिषद् का हरियाणा सरकार की तरफ से धन्यवाद करते हुए कहा कि बूंद बूंद से ही सागर भरता है, अगर हर सक्षम व्यक्ति यह समझकर थोड़ा थोड़ा भी योगदान देगा तो वह इक होकर यह एक बहुत बड़ा योगदान बन जाता है, यह एक सराहनीय कार्य है।