शिक्षा मंत्री कंवर पाल को चेक सौंपते अग्रवाल सभा सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगरl अग्रवाल सभा ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल को 2 लाख 51 हजार रुपये का चैक हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के लिए भेंट किया। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने अग्रवाल सभा का आभार जताया और कहा कि कोरोना वायरस से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार सामाजिक संस्थाओं का आगे आने का सिलसिला जारी है। सभा के प्रधान मनोज गुप्ता ने बताया कि महाराजा अग्रसैन के बताए नक्शे कदम पर चलते हुए अग्रवाल सभा जबसे लाकडाउन हुआ है तबसे ही सैंकडों जरूरतमंद परिवारों को प्रतिदिन खाने के पैकेट वितरित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ संस्था जरूरतमंद लोगों को फेस मास्क, सैनिटाइजर व दवाइयां भी उपलब्ध करवा रही है। इस मौके पर निशचल चौधरी, निकुंज गर्ग, संदीप गोयल गट्टू, मनोज गुप्ता, ललित गुप्ता, रमन बंसल, रोहित गर्ग, राहुल बंसल, अशवनी गोयल, ललित मित्तल व मनीष गर्ग उपस्थित रहे।