फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन बुनियाद : नि:शुल्क डिजिटल शिक्षा हासिल कर रहे प्रतिभावान बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वती नगर। सरकारी स्कूल में पढ़ रहे प्रतिभाशाली बच्चों के लिए मिशन बुनियाद योजना काफी फायदेमंद साबित हो रही है। योजना के तहत बच्चों को हाईटेक तरीके से डिजिटल शिक्षा दी जा रही है। सरस्वती नगर स्थित आदर्श संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुनियाद के तहत कक्षाएं शुरू हो गई है। जिसका खंड शिक्षा अधिकारी हुकुम सिंह ने अवलोकन किया।
उन्होंने बच्चों की कार्यशैली देखी और उनसे बुनियाद के तहत दी जा रही है पढ़ाई की सुविधा के बारे में भी बात की। हुकुम सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा यह बेहतरीन योजना शुरू की गई है। बच्चों को हाईटैक शिक्षा देना समय की जरूरत है। बुनियाद कक्षा में उन्होंने देखा कि जहां अध्यापक अच्छे ढंग से पढ़ा रहे थे, वहीं बच्चे भी एकाग्र मन से पढ़ाई कर रहे थे। गरीब परिवार के प्रतिभावान बच्चों के लिए यह अच्छी योजना है। जिले के पांच स्कूलों में यह केंद्र चल रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौजूद मिशन बुनियाद में पंचकूला और यमुनानगर के एरिया कम्यूनिटी मैनेजर नवजीवन कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग हरियाणा और विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पूरे हरियाणा में 103 फ्री सेंटर चल रहे हैं। यमुनानगर जिले में पांच स्कूलों में यह सेंटर चल रहे हैं जिनमें मॉडल टाउन यमुनानगर, सरस्वती नगर, रादौर, बिलासपुर और प्रताप नगर शामिल है।
मॉडल स्कूल में 35 बच्चे, सरस्वती नगर में 21, रादौर में 8, बिलासपुर में 39 और प्रताप नगर में 18 बच्चे मिशन बुनियाद के तहत फ्री डिजिटल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस योजना में केवल सरकारी स्कूल के बच्चे ही शामिल हैं। आठवीं कक्षा पास करने के बाद बच्चे को तीन प्रतियोगी परिक्षाएं देनी होती हैं, उन्हें पास करने के बाद ही वह मिशन बुनियाद के तहत फ्री शिक्षा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान बच्चे अध्यापक से ऑनलाइन ही अपने सवालों के जवाब हासिल करते हैं। वहीं, 10वीं कक्षा पास करने के बाद सुपर 100 के तहत परीक्षा ली जाती है। इस अवसर पर प्राचार्य जसविंद्र सिंह, उप प्राचार्य सुच्चा सिंह, बुनियाद कक्षा की अध्यापिका अंजना व प्रमोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें