फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव पावर हाउस की जालियों में फंसा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। पिछले चाद दिनों से लापता भूड़ माजरा निवासी युवक का शव बेगमपुर पावर हाउस की जालियों में अटका मिला। थाना प्रताप नगर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवक की पहचान भूड़ माजरा निवासी अमित के रूप में की है। रक्षाबंधन से अगले दिन से अचानक घर से लापता हुए भूड़ माजरा निवासी अमित का शव हाइडल लिंक चैनल पर बने भूूड़कलां पावर हाउस की जालियों में अटका मिला। जानकारी के मुताबिक अमित रक्षाबंधन के दिन अपने ससुराल झीवरहेड़ी गया था। उसके बाद रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट आया। अगले ही दिन बिना बताए अमित घर से लापता हो गया। देर शाम उसकी बाइक और चप्पल हाइडल लिंक चैनल पर भूूडकलां के समीप बने पुल के निकट लावारिस हालत में मिली। डूबने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें