यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर से गांव धनौरा के पास पुराना हमीदा से तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान पुराना हमीदा निवासी अरसद के रूप में हुई है। हमीदा चौकी पुलिस ने उसके लापता होने का केस भी दर्ज किया हुआ था। गोताखोर राजीव कुमार की टीम ने पश्चिमी यमुना नहर गांव धनोरा के पास से शव नहर से निकाला। युवक नहर में कैसे डूबा इसकी जांच की जा रही है।
परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि परिजन जो भी बयान देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पहले से लापता होने का केस दर्ज हैं। शव को कब्जे में ले लिया है। वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।