फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल से काम कर रहा नौकर अचानक लापता, घर से चार लाख रुपये गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल से काम कर रहा नौकर घर के मालिक की अलमारी से चार लाख रुपये चोरी कर ले गया। घटना 16 अक्तूबर की रात को हुई। परिवार उस समय बाहर गया हुआ था। घर लौटने पर उन्हें अलमारी का ताला टूटा मिला और नौकर गायब था। बार बार फोन करने पर उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। कई दिन नौकर के बारे इधर-उधर पता करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो पीड़ित ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुरा चौकी पुलिस को वार्ड नंबर आठ के निवासी कारोबारी अर्जुन ने बताया कि उनके घर प्रेम नाम का एक नौकर दस साल से काम कर रहा था। वह उनके परिवार के सदस्य के जैसा था। वह मूल रूप से बिहार के जिला मुज्जफरपुर गांव अब्दुलपुर रेनी का रहने वाला था। उनके पास करीब 10 साल से काम कर रहा था। उसने बताया कि 16 अक्तूबर को रात 8 बजे उन्होंने प्रेम से कहा कि वे अपने गांव जा रहे हैं और रात को देर से लौटेंगे। इस दौरान वह घर का ध्यान रखे। रात साढ़े 11 बजे जब वे घर पहुंचे तो नौकर प्रेम घर पर नहीं था। वहीं कमरे की ग्रिल टूटी हुई थी और अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। जब उन्होंने जांच की पता चला किया कि अलमारी से 4 लाख रुपये गायब थे। अर्जुन ने बताया कि प्रेम इतने सालों से उनके पास काम कर रहा था, तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि वह ऐसा कर सकता है। जिस पर उन्होंने अपने स्तर पर इसकी जांच की। उन्होंने उसके गांव के लोगों से बातचीत की, लेकिन किसी ने प्रेम के बारे कुछ नहीं बताया। उधर बार बार कॉल करने पर उसका मोबाइल बंद मिला। इन सब बातों से उन्हें शक है कि प्रेम ही चोरी करके फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें