फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लापता युवती का मामला उलझा, वीडियो के बाद भी नहीं लगी सुराग

Thu, 02 Apr 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
एसपी से मिलने पहुंचे गांव पिपलीवाला गांव के लोग व भाकियू के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। व्यासपुर क्षेत्र से 26 मार्च से लापता 19 वर्षीय युवती का मामला लगातार पेचीदा होता जा रहा है। सोशल मीडिया पर युवती का एक वीडियो सामने आने के बावजूद अब तक उसकी बरामदगी नहीं हो सकी है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश है। बुधवार को युवती के परिजन ग्रामीणों के साथ हिंदू और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और युवती को जल्द व सुरक्षित बरामद करने की मांग उठाई। इस दौरान संगठन से जुड़े अमित ने कहा कि कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक युवती को खोज नहीं पाई है। एसपी कमलदीप गोयल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए बताया कि पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि युवती की बरामदगी को लेकर वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अब तक दो बार पंचायत और दो बार सड़क जाम भी किया जा चुका है, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। क्षेत्र में इस मामले को लेकर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और प्रशासन पहले से सतर्क नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवती एक युवक सोहेल के साथ दिखाई दी थी, जिसमें वह अपनी मर्जी से उसके साथ जाने और शादी करने की बात कह रही थी। साथ ही उसने यह भी कहा कि युवक के परिवार को किसी प्रकार का नुकसान हुआ तो उसके लिए उसके अपने परिजन जिम्मेदार होंगे। इस वीडियो के सामने आने से मामले ने नया मोड़ ले लिया, हालांकि स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। उधर, जानकारी के अनुसार युवक और युवती ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर साथ रहने की इच्छा जताई थी और खुद को विवाहित बताया था, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस पर दबाव और बढ़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें