फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुरा कॉलोनी में फायरिंग, भाग रहे बदमाशों की पिस्टल गिरी

विज्ञापन
miscreants firing - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
शहर में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। दिन हो या रात कहीं न कहीं वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि एक वारदात को अंजाम देने के बाद उसी जगह अगले दिन घटना को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार रात को बदमाशों ने रामपुरा कॉलोनी में नशा मुक्ति अभियान के सदस्यों पर हमला कर वहां जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान बदमाशों ने हवाई फॉयरिंग की। इस दौरान कॉलोनी के लोग पहुंचे तो हमलावर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इस बीच एक बदमाश का पिस्टल मौके पर गिर गया। जबकि वहां से आधा दर्जन लोहे की रॉड व गंडासियां भी बरामद की गई हैं। वहीं दूसरी तरफ कैंप की वीनानगर कॉलोनी स्थित यमुना हाई स्कूल वाली गली में भी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। चार कारों में आए बदमाशों ने एक कार पर हमलाकर उसे तहस नहस कर दिया। गली में तलवारों व लोहे की रॉड की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई। लोगों को देखकर बदमाश फरार हो गए। गुस्साएं लोगों ने अंबाला सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। वहीं कैंप की लक्ष्मी नगर में नकाबपोश बाइक सवारों ने एक घर पर ईंटें व पत्थर बरसाए। काफी देर के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस ने तीनों ही मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुर्गा गार्डन कॉलोनी निवासी मोहित वर्मा ने बताया कि वह नशा मुक्ति अभियान चलाते हैं। जिसमें शहर के सैकड़ों युवा उनके साथ इसमें काम करते हैं। उन्होंने रामपुरा कॉलोनी में अपना कार्यालय बनाया हुआ है। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे उनका साथी अमित, मनोज लोहट व अन्य कार्यालय में मौजूद थे। इस दौरान कारों में सवार करीब डेढ़ दर्जन युवक वहां आए और उन्होंने वहां मौजूद साथियों पर हमला कर दिया। जिसमें अमित व दो अन्य घायल हो गए। हमलावरों ने वहां फॉयरिंग की, लेकिन वे सभी बाल बाल बच गए। शोर सुनकर जब लोग पहुंचे तो हमलावर भागने लगे। इस दौरान एक हमलावर का पिस्टल मौके पर गिर गया। जबकि एक युवक को उन्होंने दबौच लिया। पुलिस ने पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। जबकि मिली पिस्टल भी कब्जे में ले ली। इस दौरान हमलावर एक कार वहीं छोड़ गए। जिसे लोगों ने तोड़ डाला। पुलिस को मौके से आधा दर्जन लोहे की रॉड व गंडासियां मिली है।
हमले के बाद पुलिस ने हमलावर युवक व पिस्टल कब्जे में ले ली। पुलिस इस मामले में जांच ही कर रही थी कि वीरवार नकाबपोश बदमाशों ने फिर से नशा मुक्ति अभियान के कार्यालय पर हमलाकर दिया। हमलावरों ने पूरा कार्यालय तहस नहस कर दिया। दो दिन हुईं इन वारदातों से लोगों में दहशत है और पुलिस कार्रवाई के प्रति रोष है।
विज्ञापन

कैंप के वीनानगर में बुधवार देर रात कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने एक अन्य कार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कार तहस नहस कर दी और फरार हो गए। जबकि कार का चालक तभी से लापता है। वह न तो घर पहुंचा है और न ही पुलिस उस तक पहुंच पाई है। हमले का शोर सुनकर कर लोग पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया। गस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। देर रात पहुंची गांधी नगर पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने जाम लगाने के आरोप में दो दर्जन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जबकि कार पर हमला करने वालों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं दूसरी तरफ लक्ष्मी नगर में भी बाइक सवार नकाबपोशों ने एक घर ईंटें बरसाई।
वीनानगर की यमुना हाई स्कूल गली निवासी अमित, बिट्टू, विनोद, संपूर्ण सिंह, जोगिंद्र, कमल, राजीव, कर्मवीर ने बताया कि दो दिन से उनकी गली में इस तरह के हमले हो रहे हैं। नकाबपोश गली में तलवारें, रॉड इत्यादि लहराते हुए शोर मचाते हैं। इस बारे मंगलवार को उन्होंने थाना फर्कपुर प्रभारी मनोज कुमार से मिलकर बात भी की थी। उन्होंने कहा था कि कॉलोनी में गश्त बढ़ा दी जाएगी। लेकिन बुधवार देर रात करीब साढ़े दस बजे कारों में सवार हो कुछ लोग आए और यहां जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने एक गाड़ी तोड़ डाली। रोज की इन वारदातों से लोगों में दशहत हैं। देर रात गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया और लोगों को शांत किया। पुलिस ने रात को क्रेन मंगवाकर कार अपने कब्जे में ले ली है। जबकि कार चालक पटेल नगर निवासी हुसैन लापता है। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह घर नहीं मिला। उसका फोन स्विच ऑफ है। गांधी नगर चौकी इंचार्ज अनिल राणा ने कहा कि जाम लगाने के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी के मालिक का पता चल गया है। जबकि चालक का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें