सरस्वतीनगर। छप्पर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में छह युवकों ने एक युवक पर हमला कर उससे 20 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया।
दौलतपुर निवासी रमन कुमार ने छप्पर पुलिस को शिकायत दी है कि 17 जनवरी को वह अपने जीजा के पास ऊंचा चांदना गया था। जीजा वहां पर राइस मिल पर ठेकेदार हैं। वह वहां से वापस जा रहा था। जब वह दौलतपुर के पास पहुंचा तो पांच-छह युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उससे 20 हजार रुपये की नकदी और उसका मोबाइल छीन लिया। छप्पर पुलिस ने इस शिकायत पर अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है।