बिलासपुर। मिल्क खास स्थित सरकारी स्कूल के तीन कमरों के ताले तोड़ चोर 16 बैटरियों समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। बिलासपुर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में श्यामपुर निवासी कर्म सिंह ने बताया कि वह राजकीय उच्च विद्यालय मिल्क खास में हैड मास्टर है। रोज की तरह शाम साढ़े चार बजे छुट्टी के बाद वे स्कूल बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब चपरासी इशम सिंह ने स्कूल का ताला खोला तो तीन कमरों के ताले टूटे पड़े थे। जांच करने पर कंप्यूटर लैब से 16 बैटरियां व अन्य सामान, मिड डे मील रूम से दो सिलिंडर, दो बड़े पतीले, बड़ा प्रेशर कुकर व अन्य सामान गायब था।