फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर नाबालिग को किया अगवा

Sat, 16 Sep 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सेक्टर 17 थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी से एक युवक शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को अगवा करके ले गया। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी अज्ञात आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय लड़की सेक्टर-18 स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। 14 सितंबर को सुबह नौ बजे वह काम पर गई थी। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। कंपनी में जाकर जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में उसकी बेटी एक युवक के साथ ई रिक्शा में बैठकर जाती हुई दिखाई दी। आरोप है कि उसकी लड़की को अज्ञात युवक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें