दुष्कर्म की शिकार 11 वर्षीय छात्रा ने बुधवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सामान्य प्रसव हुआ है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
नवजात के जन्म के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सीडब्ल्यूसी की टीम अस्पताल पहुंची और परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने बच्ची को सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द करने पर सहमति दे दी है।
परिजनों के मुताबिक 22 मई को स्कूल में तबीयत बिगड़ने पर जांच के दौरान छात्रा के गर्भवती होने का पता चला था। छछरौली थाना पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीएमओ डॉ. जितेंद्र ने बताया कि मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।