फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी लापरवाही एक साथ कई लोगों को महामारी की चपेट में ला सकती है

विज्ञापन
अनाज मंडी में काम कर रही लेबर को मास्क बांटते एनएसएस अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के एनएसएस विभाग द्वारा वैश्विक महामारी कोराना के समय में परिवारों को मदद करने का अभियान चलाया जा रहा है।जिसके चलते एनएसएस विभाग ने एनएसएस अधिकारी डॉ महेश कुमार एवं डॉ दीपमाला की अध्यक्षता में यमुनानगर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित झुग्गी झोपड़ियों, वृद्ध आश्रम जगाधरी, विभिन्न पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं अनाज मंडी में कार्यरत मजदूरों को लगभग 300 मास्क एवं 300 सैनिटाइजर वितरित किए गए। इस आवंटन के दौरान सोशल डिस्टेंस का गहनता से पालन किया गया।एनएसएस अधिकारी डॉ दीपमाला ने कहा कि आपकी छोटी सी लापरवाही आपको, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को इस महामारी की चपेट में ला सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप खुद भी सुरक्षित रहें और अपनों को भी सुरक्षित रखें। इस अभियान के तहत गांव खारवन की मंडी में काम कर रहे मजदूरों, बाहर से आए हुए व्यक्तियों में कोराना के लक्षण होने का सर्वे कर रहे स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर्स, आशा वर्कर्स एवं उस एरिया में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए गए।एनएसएसअधिकारी डॉ महेश कुमार ने पुलिसकर्मियों एवं स्वास्थय कर्मियों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ राहुल खन्ना ने एनएसएस द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना कर पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें