कॉलेज के ऑफिस को सैनिटाइज करते लायंस क्लब सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर लायंस क्लब के स्वयंसेवकों द्वारा गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, गुरु नानक गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु नानक बीएड कॉलेज, गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज केंपस में दवाइयों का छिड़काव करके सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसके अलावा क्लब द्वारा त्यागी गार्डन, विशाल नगर, चोपड़ा गार्डन व आदर्श नगर एरिया के 1200 जरूरतमंदो को भोजन भी वितरित किया गया। साथ ही क्लब द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन को भी 100 बच्चों के लिए भोजन उपलब्ध करवाया गया। क्लब प्रधान अनिल गुलाटी ने बताया कि क्लब द्वारा त्यागी गार्डन के स्लम एरिया में 170 लोगों को घर में बने कपड़े की मास्क भी वितरित किए गए।