फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से दुष्कर्म करने का आरोपी नाबालिग भाई गिरफ्तार, भेजा बाल सुधार गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांधी नगर क्षेत्र में बहन से दुष्कर्म करने के आरोपी उसके नाबालिग भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशोर को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। उधर, पीड़िता गर्भवती लड़की का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता चाइल्ड लाइन की निगरानी में है। चाइल्ड लाइन की टीम भी मामले में अपने स्तर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बता दे कि एक कॉलोनी निवासी 16 साल का भाई अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन से कई माह से दुष्कर्म कर रहा था। जब लड़की के पैरों में सूजन और आंखों में पीलापन हुआ तो उसके पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरी जांच में किशोरी के पांच माह के गर्भ से होने का पता चला। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के बयान लिए। पुलिस को दिए बयानों में किशोरी ने अपने छोटे भाई पर गलत काम करने की बात कही। पीड़िता का कहना था कि उसके माता पिता मजदूरी करते है। जब वे काम पर चले जाते थे तो पीछे उसका 16 साल का भाई उससे दुष्कर्म करता था। इसके बाद पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर दुष्कर्म व छह पोक्सो एक्ट में आरोपी किशोर पर केस दर्ज किया था। गांधीनगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
- अभिभावक बच्चों पर नजर रखें
- रेड लाइन की निदेशिका अंजू बाजपेई का कहना है कि पति पत्नी अगर काम करते है तो वे अपने बच्चों को समझाएं और उनको विश्वास में लेकर बात करें। खासकर किशोरावस्था में बच्चों की विशेष निगरानी करें। क्योंकि आजकल घर परिवार में शोषण के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें