फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एकता का संदेश देने के लिए दौड़ मंत्री, विधायक और युवा

Sat, 02 Nov 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मॉडल टाउन स्थित दशहरा ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के अफसरों और खिलाड़ियों समेत सैकड़ों युवाओं ने एक साथ दौड़कर एकता का संदेश दिया। ये दौड़ दशहरा ग्राउंड से शुरू होकर नेहरू पार्क, मेला सिंह चौक, प्यारा चौक, मधु चौक होकर वापस दशहरा ग्राउंड पहुंची। इसे मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों का देश बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए युवा पीढ़ी को निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करनी होगी। इस संकल्प को पूरा करने के लिए देश की भावी पीढ़ी को अपने जीवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को धारण करना होगा। उन्हाेंने सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जगह-जगह रन फॉर यूनिटी किए जा रहे हैं। इस दौड़ में शामिल होकर सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने और सरदार पटेल जी के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। मौके पर डीसी कैप्टन मनोज कुमार, एसपी गंगाराम पूनिया, एडीसी आयुष सिन्हा, जगाधरी एसडीएम सोनू राम, नगराधीश पीयूष गुप्ता, नगर निगम के निवर्तमान मेयर मदन चौहान, फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भारत भूषण जुयाल, नगर निगम से डीएमसी डॉ. विजय पाल यादव, सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह, जिला सूचना एवं जन संंपर्क अधिकारी कुलदीप सिंह बागड़, जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता, डिप्टी डीईओ शिव कुमार धीमान, आयुष विभाग से डॉ. सुनील कांबोज, एमसी संजीव कुमार व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें