प्रदेश की टॉपर वंशिका को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा। स्वयं
साढौरा। 12वीं मेडिकल स्ट्रीम में प्रतिशत 96 प्रतिशत अंक पाकर सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में राज्य स्तर पर पहला स्थान पाले वाली वंशिका को मंगलवार को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सम्मानित किया है। पंचकूला के शिक्षा सदन में आयोजित समारोह में वंशिका को प्रशस्ति पत्र व 11 हजार रुपये दिए गए। मूल रूप से जिला अंबाला के गांव हडबौन वासी वंशिका वर्तमान में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साढौरा की छात्रा हैं। भारतीय थल सेना में कार्यरत रहे अपने पिता हैप्पी के 2017 में आकस्मिक निधन के बाद वंशिका शामपुर गांव में अपनी बुआ रीटा के पास रहकर अपनी पढ़ाई करने लगी थी। प्रधानाचार्य गुरदीप गुलाटी तथा शिक्षकों कंवलजीत सैनी व लाभ सिंह ने वंशिका को बधाई दी। संवाद