फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बीबीए, बीसीए और बीकाम कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स के प्रति बढ़ा रुझान

Wed, 27 May 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में दा​खिले के बारे में जानकारी लेते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले के कॉलेजों में मिशन एडमिशन ने रफ्तार पकड़ ली है। रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक कॉलेजों में पहुंचकर दाखिले संबंधी जानकारी ले रहे हैं और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। इस बार विद्यार्थियों का सबसे ज्यादा रुझान बीबीए, बीसीए और बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स की तरफ है।
जिले में पांच राजकीय और सात एडेड कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। अभी तक विभिन्न कॉलेजों में 2437 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। राजकीय और एडिड कॉलेजों में कुल 7018 सीटें उपलब्ध हैं, जबकि सेल्फ फाइनेंस कोर्सों के लिए अलग से करीब 200 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन

केवल राजकीय कॉलेजों में ही 2210 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं। आने वाले दिनों में रजिस्ट्रेशन संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस बार विद्यार्थियों का ध्यान केवल विषय चयन तक सीमित नहीं है, बल्कि वे कॉलेजों में उपलब्ध सुविधाओं की भी विस्तार से जानकारी ले रहे हैं।
विद्यार्थी यह जानना चाहते हैं कि कॉलेज में कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम और प्लेसमेंट जैसी सुविधाएं कैसी हैं। इसके साथ ही कॉलेज तक आने-जाने की व्यवस्था भी विद्यार्थियों के लिए अहम मुद्दा बनी हुई है। छात्र-छात्राएं यह जानकारी ले रहे हैं कि संबंधित कॉलेज तक ई-रिक्शा, ऑटो और बस की सुविधा उपलब्ध है या नहीं।
दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण विद्यार्थी अलग-अलग कॉलेजों में आवेदन कर रहे हैं। छात्रों साहिल, राहुल व विक्रम का कहना है कि पहली मेरिट सूची में नाम आने को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है, इसलिए वे एक से अधिक कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं ताकि दाखिले से वंचित न रहना पड़े। कॉलेजों में पहली मेरिट सूची 11 जून को जारी की जाएगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

कॉलेजों में बनाई हेल्प डेस्क
कॉलेजों में हेल्प डेस्क भी बनाई गई हैं, जहां विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरने, विषय चयन और दस्तावेज संबंधी जानकारी दी जा रही है। कई ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों को ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी होती है, जिसके चलते कॉलेज प्रशासन की ओर से विशेष सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। बदलते समय के साथ विद्यार्थियों का झुकाव रोजगारपरक और तकनीकी कोर्सों की ओर बढ़ा है। यही कारण है कि कंप्यूटर और मैनेजमेंट से जुड़े कोर्सों की मांग लगातार बढ़ रही है। वहीं कॉलेज प्रशासन को उम्मीद है कि इस बार दाखिले पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहेंगे और अधिकांश सीटें पहले चरण में ही भर जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें