फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में खनन कारोबारी की मौत

Fri, 21 Feb 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। खनन कारोबार से जुड़े एक कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को हालत बिगड़ने पर कारोबारी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चिकित्सकों ने विसरा जांच को भेज दिया।
विज्ञापन

सेक्टर 18 निवासी 55 वर्षीय संदीप खनन के कारोबार से जुड़े हैं। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, तुरंत ही संदीप को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल से पुलिस को भेजे गए रुक्का में उसकी तबीयत खराब होने की वजह से जहरीला पदार्थ से बिगड़ना बताया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसएचओ थाना सेक्टर 17 रजत शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें