फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों हड़पे

Fri, 13 Sep 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



यमुनानगर। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगों ने ऊंचा चांदना निवासी अनिल कुमार व उनकी पत्नी सुदीक्षा दुरेजा से 9.80 लाख रुपये ठग लिए। आरोप वीजा सर्विस सेंटर चंडीगढ़ के मालिक वारिस चौहान, कर्मचारी मनजोत, नितेश, कर्ण, कमल पर लगा है। थाना छप्पर पुलिस ने पांचों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में ऊंचा चांदना निवासी सुदीक्षा दुरेजा ने बताया कि वह अपने पति अनिल कुमार के साथ विदेश जाना चाहती थी। फेसबुक पर आए लिंक के माध्यम से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर आठ सी स्थित वीजा सर्विस सेंटर का पता चला। सेंटर के विज्ञापन में बताया गया था कि वे लोगों को विदेश भिजवाने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

उसने विज्ञापन पर दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसकी वारिस चौहान से बात हुई। उसने खुद को सेंटर का मालिक बताया। आरोपी ने कहा कि उसने काफी लोगों को विदेश भिजवाया हुआ है। यदि काम नहीं हुआ तो पूरे रुपये वापस कर दिए जाएंगे। उसकी बातों में आकर 19 फरवरी 2024 को वह अपने पति अनिल के साथ उनके कार्यालय में गई।
वहां उसकी मुलाकात आरोपी वारिस चौहान, मनजोत, कमल, नितेश व कर्ण से हुई। आरोपियों ने उनसे ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के बारे में बात की। इसके लिए आरोपियों ने दस लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने उन्हें फोटो, जरूरी दस्तावेज व अलग-अलग कर नौ लाख 80 हजार रुपये दे दिए।
आरोपियों ने उनका वीजा नहीं लगवाया। जब भी उनसे बात करते तो वह जल्द ही स्पाउस वीजा लगवाने के बारे में कहते। जून माह में आरोपियों ने उसके व्हाट्सएप पर ऑफर लेटर भेजा। संदेह होने पर उन्होंने ऑफर लेटर की जांच कराई तो पता लगा कि यह फर्जी लेटर है। जब इस बारे में आरोपियों से बात करने उनके कार्यालय में गए तो आरोपी उनसे गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

वीजा न लगने पर उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने उनके रुपये भी देने से मना कर दिया। परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। छप्पर थाना प्रभारी रामपाल का कहना है कि पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें