यमुनानगर जिले में कोविड-19 के केस पॉजिटिव मिलने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। दूध डेयरी संचालकों को भी घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। जम्मू कॉलोनी के मनदीप कुमार ने बताया कि औरंगाबाद में उसकी दूध की डायरी है, जहां उसके 8 पशु बंधे हुए हैं। जिनमें तीन गाय और पांच भैंसे हैं। जो रोजाना 30 से 40 किलो दूध देती है। उन्होंने कहा कि उनकी देख रेख के लिए उसे यमुनानगर से औरंगाबाद नहीं जाने दिया जा रहा है। पशुओं को चारा देने व पशुओं का दूध निकालने के लिए उसका वहां जाना जरुरी है, लेकिन पुलिस की सख्ताई की वजह से वह वहां नहीं जा पा रहा है।