ऑनलाइन प्रशिक्षण लेते अध्यापक।
- फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर लॉकडाउन के दौरान शिक्षा विभाग कक्षा एक से आठवीं तक के शिक्षकों को बाल यौन शोषण निरोधक कानून का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इस ऑनलाइन प्रशिक्षण में करीब 503 शिक्षक भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक एप के माध्यम से दिया जा रहा है। शिक्षा विभाग बाल यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए कदम उठा रहा है। इसके लिए शिक्षकों को बाल यौन उत्पीड़न रोकने के संबंध में प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई थी। अब लॉकडाउन को देखते हुए एससीईआरटी ने इसे ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी टीचरों को चॉकलेट एप को डाउनलोड कर पंजीकरण करने को कहा गया था। जिसके बाद 503 टीचरों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।