फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अधेड़ की स्कूटी व सामान पुल पर मिला, नहर में कूदने की आशंका

Thu, 03 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की कालिंदी कॉलोनी निवासी राजेंद्र मेहता (55) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। थाना बूड़िया क्षेत्र में पुराना सहारनपुर रोड स्थित फतेहपुर पुल पर उनकी स्कूटी, मोबाइल, कुछ कपड़े व जूते बरामद हुए हैं। परिजनों ने मानसिक परेशानी के चलते नहर में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई है।
स्कूटी को पुल पर इस तरह से खड़ी देखकर राहगीरों ने डायल 112 पर पुलिस सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूटी में मिले कागजातों से उसकी पहचान कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की टीम को बुलाया।
विज्ञापन

वहीं व्यक्ति की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस का कहना है कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन मौके से मिले सबूत आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि व्यक्ति किन परिस्थितियों में पुल तक पहुंचा। क्या मानसिक या पारिवारिक कारण इसके पीछे हो सकते हैं। गोताखोर अमर पहलवान ने बताया कि थाना बूड़िया से सूचना मिली थी। इसके बाद वे यहां पहुंचे है। बूड़िया थाना प्रभारी नरसिंह का कहना है कि परिजनों ने मानसिक परेशानी के चलते व्यक्ति के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। उसकी तलाश की जा रही है। पानी के तेज बहाव सेे तलाश करने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें