फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से अधेड़ की गई जान

Sun, 27 Sep 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव ककड़ोनी से ब्राह्मण खेड़ा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से 49 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव मखोर निवासी निर्मल कुमार ने बताया कि उनका भाई अनिल कुमार 24 सितंबर की रात ककड़ोनी से ब्राह्मण खेड़ा मार्ग के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। इससे अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार चालक वाहन को लापरवाही से चला रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें