फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जहरीला पदार्थ खाकर अधेड़ ने दी जान, चार आरोपियों पर प्राथमिकी

Tue, 06 Oct 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर क्षेत्र के बीड़ बलसुआ गांव में दो अक्तूबर की रात अधेड़ की ओर से जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि आरोपियों उसके भाई को काफी समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। लगातार प्रताड़ना और दबाव के चलते भाई ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठाया।
शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में बीड़ बलसुआ निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि उनका भाई कर्णपाल पिछले कुछ समय से मानसिक परेशानी में था। आरोप है कि गांव के बलराज, वीरेंद्र, ललित और मनजीत उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों की ओर से लगातार बनाए जा रहे दबाव के कारण कर्णपाल ने दो अक्तूबर की रात घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद कर्णपाल की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने कर्णपाल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें